
शेखपुरा। बरबीघा। मिशन थाना के sHO की मौत।
* बरबीघा शेखपुरा सिटी खबर…
* फोटो:स्टार न्यूज़ बिहार..
*खबर विस्तार से…
* शेखपुरा जिला में पडने वाला नगर परिषद बरबीघा, बरबीघा मिशन थाना के थानेदार कि संदिग्ध हालत में शुक्रवार को मौत हो गई। मिशन थानेदार का तबादला जिस दिन होना था उसी दिन शव सरकारी क्वार्टर के कमरे में पाया गया। बिहार प्रखंड क्षेत्र के मिशन थाना का।
* आपको बताते चलें कि बरबीघा थानेदार की पहचान बालमुकुंद राय के रूप में की गई है. बालमुकुंद राय भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप
सा मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तानबलराम चौधरी,डीएसपी अरविंद कुमार सिन्हा, मुख्यालय डीएसपी सहित जिले भर के थाने की पुलिस और पदाधिकारी बरबीघा रेफरल अस्पताल पहुंच गए। जहां से उनका शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा भेजा गया।
* बालमुकुंद राय का जयरामपुर थाना में हुआ था तबादला.
आपको बताते चले की,बालमुकुंद राय मिशन थाना मे पदस्थापित थे। शुक्रवार के ही दिन उनका जयरामपुर थाना में तबादला किया गया था। बालमुकुंद राय मिशन थाना में पदस्थापित होने के बावजूद जगह के अभाव के कारण वह बरबीघा थाना परिसर में ही रह रहे थे।
* थानेदार के मुंह से निकल रहा था झाग..
दरअसल बरबीघा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि बरबीघा में एक्सिस बैंक लूट के मामले का खुलासा करने के लिए वह पटना गए थे। शुक्रवार की रात 10:00 के करीब जब हुए थाना वापस लौटे तो उन्होंने बालमुकुंद राय को आवाज़ लगाई। बार-बार आवाज लगाने के बाद जब इधर-उधर से कोई कुछ नहीं बोला तो कमरे में गए। कमरे का दरवाजा खुला था। जैसे ही मैं कमरे में घुसा तो देखा कि बालमुकुंद राय के मुंह के वल मृत अवस्था में बेड पर पड़े हुए हैं। उनके मुंह से झाग भी निकल रहा था। इसके बाद मैं तुरंत घटना की जानकारी एसपी को दी आनंद फानन में उन्हें अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से रेफरेंस अस्पताल बरबीघा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
👉 यह भी पढ़ें : 33 बंदीयो के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
* हाथ का नाखून नीला पड़ा था..
वहां पर देखने वालों ने बताया कि बालमुकुंद राय का चेहरा और हाथ का नाखून नीला पड़ चुका था। दो मौत के कारण का अभी तक कोई स्पष्ट अनुमान नहीं लगा पाए हैं। कुछ लोग हार्ट अटैक या किसी अन्य जहरीले जीव के काटने की वजह से मौत के आशंका जाता रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के करनो का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप सा मच गया है।
* बताते चले कि बालमुकुंद रहा है 2009 बैच के दरोगा थे. दो सगे भाइयों में एक भाई पंजाब में कि किसी बैंक में पोस्टेड थे. जबकि पत्नी हाउसवाइफ है. बालमुकुंद राय को दो बेटे हैं. एक 6 साल का और दूसरा 3 साल का बताया जा रहा है
यह भी पढ़ें : टीवीएस शोरूम के संचालक सहित भाई के साथ मारपीट, शेखपुरा में स्थानीय लोगों ने किया बीच बचाव घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज..







