A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक भोजन के साथ शुद्ध पेयजल जरूरी-अजय क्रांतिकारी

स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक भोजन के साथ शुद्ध पेयजल जरूरी-अजय क्रांतिकारी

IMG 20240810 WA0011 1

जल जीवन मिशन की कार्यशाला में लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया जागरुक।

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन,नमामि गंगे, हर घर योजना अन्तर्गत ग्राम स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को दिलाई गई जलवायु संरक्षण की शपथ।

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन,नमामि गंगे,हर घर नल योजनांतर्गत सांगीपुर ब्लॉक के किशनगढ़ और नसीरपुर ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल एवं हर घर जल संबंधी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को शुद्ध पेयजल, पौष्टिक आहार एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।किशनगढ़ के प्राथमिक विद्यालय मकदूमपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने कहा कि बढ़ते वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण पर्यावरण संकट में है।जिसके चलते भूजल स्तर लगातार घट रहा है और जल प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि दूषित पानी और पोषण रहित भोजन करने से हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक भोजन के साथ शुद्ध पेयजल जरूरी है।उन्होंने लोगों से बिगड़ते पर्यावरण को बचाने हेतु पौधों के रोपण के साथ ही हरे पेड़ों को कटने से बचाने हेतु प्रेरित किया और सभी को आगाह किया कि धरती पर पेड़ होंगे तभी हमें भोजन पानी और मिल सकेगा।उन्होंने सभी से वर्षा जल संचयन के साथ ही पानी की एक एक बूंद को बर्बाद होने से बचाने की हरित अपील की।
जल जीवन मिशन के सुरेश मौर्य ने सभी लोगों से जल संकट की वर्तमान स्थिति अवगत कराते हुए समय रहते जल की बरबादी को रोकने की अपील की।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी लोगों को जलवायु संरक्षण की शपथ दिलाई।ग्राम प्रधान निजाम अशरफ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।
इस मौके डीपीसी शमशाद अहमद, एडीपीसी अरूण मौर्य,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती माधुरी,कमलेश मौर्या,नीरज यादव,साक्षी सिंह,सुरेश मौर्या,राजेश शुक्ला (मुन्नू),ग्राम प्रधान नसीरपुर रामदेव पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!