A2Z सभी खबर सभी जिले कीकृषिछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भोथली में निकला तिरंगा रैली

IMG 20240810 WA0018 1श्रवण साहू,धमतरी। शासन के आदेशानुसार ग्राम के विद्यालयों में तिरंगा रैली निकाला जा रहा है, इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली में भी तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टर बैनर व तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने पूरे ग्राम के गलियों व चौक चौराहों का भ्रमण नारा लगाते हुए व गीत गाते हुए किया ।

प्राचार्य संयोगिनी रामटेके व एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद साहू के निर्देशन में गीत गाते हुए तिरंगा का गुणगान किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे- हर घर तिरंगा लहराएंगे ,मेरा देश- मेरी शान, हर घर तिरंगा अभियान ,तिरंगा हमारी शान है- भारत की पहचान है, आदि नारा लगाते हुए लोगों से अपील किया गया ।इस रैली में एल एन साहू, कुंदन ढालेन संकुल समन्वयक , पी के साहू, नीलकंठ बनपेला तथा स्काउट गाइड के एवं एन एस एस के स्वयंसेवक तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।IMG 20240717 WA0016

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!