?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा

सुनील कोठारी भीलवाड़ा 9828262186

[/video]
भीलवाड़ा –
श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छी वर्षों की कामना को लेकर भव्य कावड़ यात्रा का किया आयोजन 11/08/2024, रविवार को प्रातः 7.30 बजे कावड़ यात्रा का शुभारम्भ महंत मोहनशरण जी शास्त्री महाराज, विधायक अशोक कोठारी, सभापति राकेश पाठक ने कावड़ का पूजन कर रैली का शुभारम्भ किया।
प्रचार मंत्री कृष्णगोपाल शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा पीपलेश्वर महादेव मंदिर सूचना केन्द्र से 7.30 बजे प्रारम्भ होकर आजाद चौक, सत्यनारायण मंदिर, रेल्वे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट, सूचना केन्द्र होते हुए राजीव गांधी मार्केट से सिटी कोतवाली, गर्ल्स कॉलेज होते हुए बड़ला चौराहा से श्याम मन्दिर व दादीधाम होते हुए हरणी महादेव मंदिर पहुंची।
भोले का अभिषेक कर भजन कीर्तन से सभी को सराभोर किया
भोले का अभिषेक कर वे भजन कीर्तन से सभी को सराभोर किया
गया एवं महाप्रसादी का आयोजन सोनी जी धर्मशाला में किया गया
कावड़ यात्रा के संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, चांदमल राठी, प्रेम बंजारा,श्रवन शर्मा,राजू शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
151 कावड़ व महिलायें 51 कलश लेकर हरणी महादेव पहुंच कर 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया
कावड़ यात्रा सुचारू रूप से सम्पन्न कराने मे राजेन्द्रप्रसाद मून्दड़ा, धनराज जाजू, संजय झंवर, राजेश शर्मा, परमेश्वर शर्मा,मुकेश अग्रवाल, नवीन खण्डेलवाल, महेश जाजू,सांवर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कमलेश जागेटिया, संजय निर्मल, राजू साहू, चांदमल लाठी, ओम प्रकाश शर्मा, राजेश सिहाग, अनिल पटवारी, श्याम सुंदर जैन, सुनील कोठारी,अमर सिंह, महिला मंडल से अनीता दरगड़, स्वेता खंडेलवाल, महिमा झवर,स्वेता शर्मा
आदि संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यगण कावड़ में शामिल हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!