A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरराजस्थान

सीवरेज चालू करवाने की मांग

पार्षद निरमा फूलचंद पेरवा ने राजस्थान शहरी बुनियादी ढांचा विकास परियोजना को भेजा पत्र

मकराना नगर परिषद से पार्षद निरमा फूलचन्द परेवा ने मकराना राजस्थान शहरी बुनियादी ढांचा विकास परियोजना (रुडिप) अधिशाषी अभियंता को पत्र प्रेषित किया है। पार्षद ने बताया उनके वार्ड न 44 जोन न 8 माताभर रोड़, हिम्मत कोलोनी, ताज गली, भैरव कोलोनी, मिण्ड किया रोड़, भाट बस्ती, कामखानी गली, श्री नाथ स्कूल के पास आदि क्षेत्र मे दिनाक 18/1/22 को सिवरेज का कार्य विविधत तरीके से चालू किया गया था लेकिन विभाग की लेट लतीफी के कारण लगभग 3 वर्ष बाद भी कार्य अधूरा पड़ा है । परेवा ने बताया की जोन न 8 वार्ड न .44 में अभी भी पेज वर्क/ आई. सी . / एस . एस . सी . आदि का कार्य लम्बित है जबकि 3 माह पूर्व ही विभाग द्वारा उपभोक्ता से शुल्क राशी लेकर पंजीयन भी कर चुके है। परेवा ने बताया की कार्यआदेश के अनुसार ये कार्य मार्च – अप्रैल 2024 तक सिवरेज की सुविधा चालू हो जानी चाहिए थी । विभाग के द्वारा देरी के कारण श्रेत्र वासियों मे नाराजनी बनी हुई है।

RUDIP letter

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!