A2Z सभी खबर सभी जिले कीमंडला

कदम कदम पर हादसे का डर, हाईवे पर मुश्किल भरा सफर.

नेशनल हाईवे 30 में : कटरा बाईपास से लेकर बिछिया जनपद तक हाईवे में गड्ढे ही गड्ढे .

शिवम यादव की रिपोर्ट जबलपुर से रायपुर को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में इन दिनों कटरा बाईपास से लेकर बिछिया जनपद तक हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं, इससे लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे है पर विभाग कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है l आपको बता दें कि सबसे बुरी दुर्दशा इधर अंजनिया बाइपास के नरैनी तिराहे पर पुल के ऊपर बनी हुई है l आलम इस ओर ये है कि बड़े बड़े गड्ढे हो जाने के चलते , इधर वाहन निकलना बहुत मुश्किल भरा सफर हो रहा है l हर छोटे वाहन चालक दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं लोग गिर रहे हैं चोटिल हो रहे हैं पर विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है l राहगीरों की मांग की इस गड्ढे को जल्द ही जल्द भरा जाए l वहीं इसके अलावा आगे चलकर हम बात करें तो भुआ बिछिया के ऐनिकट पुल पर भी बड़े बड़े गड्ढे हो गए जहाँ मंगलवार दिन को एक व्यक्ति गड्ढे में बाइक सहित गिर गया l जिसे सिर पर गंभीर चोटे आई हैl कुछ व्यक्तियों के द्वारा इसकी शिकायत भी की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई l समुचित विभाग इस ओर ध्यान दें, वरन बड़ी दुर्घटना को होने से इधर कोई नहीं रोक सकता ll

Back to top button
error: Content is protected !!