A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबदायूँ

78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया

78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया

बदायूं 15 अगस्त 2024 को78वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में बड़े हर्षाेल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नेतुर बायो फूड्स कार्यालय म्याऊं जिला बदायूं पर प्रातः 09.00 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में डॉक्टर आर पी यादव व भीम क्षेत्री ने कार्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमे हमारे बलिदानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर हमे दिलाई, हम सबका कर्तव्य है कि इसे अक्षुण बनाए रखें, हम सब अपने जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि भेदभाव खत्म करने के लिए हमे अपने घर से शुरुआत करना चाहिए, लड़को और लड़कियों में कोई अन्तर नहीं करना चाहिए सबको समान अवसर दे जिससे कि देश का सर्वांगीण विकास हो सके। देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के बलिदान को ध्यान में रखते हुए विकास की ओर अग्रसर हों।
इस मौके पर उपस्थित मुनीश कुमार राजवीर सिंह रामवीर शर्मा अजय कुमार यादव मोतीलाल यादव शैलेश कुमार लालाराम गोस्वामी व अन्य जनमानस गण उपस्थित थे

 

IMG 20240815 WA0088 7 scaled

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!