
छत्तीसगढ़/कोरबा ब्यूरो: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी OPD सेवाएं ठप हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक दिन OPD बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं पर रोक नहीं है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक 17 अगस्त शनिवार सुबह 6 बजे से लेकर रविवार सुबह 6 बजे तक अस्पतालों में ओपीडी बंद रखी जाएगी। जनरल चेक-अप के लिए पहुंचने वाले मरीजों का इलाज नहीं होगा। हालांकि इन 24 घंटे के दौरान इमरजेंसी और कैजुअल्टी सेवाएं जारी रहेगी।
- सरगुजा के कई अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर OPD बंद, शाम को निकाला जाएगा कैंडल मार्च
- कोरबा मेडिकल कॉलेज के बाहर काली पट्टी लगाकर डॉक्टर्स का प्रदर्शन
- अनमोल मिंज, सेक्रेटरी, मेडिकल एसोसिएशनडॉक्टर अनमोल मिंज, सेक्रेटरी, मेडिकल एसोसिएशन
- जांजगीर: कई अस्पतालों की ओपीडी बंद, मरीज परेशान
- रायपुर में सड़क पर स्लोगन लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स
- रायपुर: आयुर्वेदिक कॉलेज के बाहर डॉक्टर्स ने कैंडल जलाया
- रायपुर: रिम्स में 24 घंटे के लिए ओपीडी सेवाएं बंद
डियन मेडिकल एसोसिएशन के आदेश के रिम्स अस्पताल के भी रेजिडेंट और इंटर्न डॉक्टर ने हड़ताल को समर्थन दिया है।
24 घंटे के लिए यहां भी ओपीडी सेवाएं और गैर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी। केवल आपातकालीन सेवाएं शुरू रहेंगी।

- रायपुर के आर्युवेदिक अस्पताल में भी डॉक्टर्स का प्रदर्शन







