A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

लेडी डॉक्टर से दरिदंगी में गिरफ्तार संजय रॉय की मां ने खोला कच्चा चिट्ठा

लेडी डॉक्टर से दरिदंगी में गिरफ्तार संजय रॉय की मां ने खोला कच्चा चिट्ठा, बहन ने मांगी फांसी

छत्तीसगढ़/कोरबा ब्यूरो: कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर का आरोपी संजय रॉय पुलिस की गिरफ्त में हैं. सीबीआई उससे लगातार पूछताछ कर रही है और उसके जुर्म की सारी कड़ियां जोड़ने में जुटी है. इस बीच संजय रॉय के परिवार ने बड़ा बयान दिया. News18 इंडिया से खास बातचीत में संजय रॉय की मां ने उसका पूरा चिट्ठा खोल दिया है. वहीं उसकी बहन से भी News18 इंडिया ने बात की, जिसने अपने भाई के लिए फांसी की मांग की है.

संजय रॉय की मां ने कबूल किया उनके बेटे को शराब की लत थी. हालांकि वह बताती हैं कि उन्होंने संजय को रोका भी था, लेकिन वह नहीं माना. वहीं संजय की चार शादियों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें बस एक ही शादी के बारे में पता है. वह कहती हैं, ‘एक पत्नी का पता है, जो कैंसर से मर गई. उसके मरने के बाद (संजय) ज्यादा पीने लगा था.’

यह भी पढ़ें- रात 11 बजे फिर 3:45 पर आरजी अस्पताल क्यों गया था संजय रॉय? डॉक्टर मर्डर केस में सीबीआई को मिले अहम सुराग

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संजय ने उन्हें बता रखा था कि वह पुलिस में है. दरअसल वह सिविक वॉलेंटियर था, जिसे वहां स्थानीय लोग सिविक पुलिस भी कहते हैं. वहीं घटना के दिन को लेकर सवाल पर संजय की मां कहती है कि ‘घटना को लेकर मुझे नहीं पता कि वह कहां था और क्या हुआ. जो किया, उसके किए पर अब क्या कहें, मैं एक मां हूं.

संजय की बहन ने मांगी फांसी
वहीं संजय की बहन कहती हैं कि लेडी डॉक्टर के साथ जो हुआ गलत हुआ. इसके साथ ही वह दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग करती हैं. वह कहती हैं, ‘मैं 17 साल से परिवार से दूर हूं. मां-भाई एक दो बार बाजार में दिख जाते थे. आसपास के लोगों से पता चला था कि उसने पुलिस जॉइन किया है. जो उसने किया ऐसा किसी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए. सरकार पुलिस जो सजा देगी मुझे मंजूर है. सजा तो मिलनी चाहिये ऐसे इंसान को.’

उधर आरोपी संजय रॉय ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने कबूलनामे में बताया है कि उसने पहले महिला डॉक्टर का गला घोंटा था और तब तक वो दबाए रखा, जब महिला डॉक्टर बेहोशी की हालात में नहीं पहुंच गई. इतना ही नहीं उसने पूछताछ में यह भी बताया कि उसे पहले से ही पता था कि सेमिनार हॉल में डॉक्टर अकेली थी.

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!