A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबरधनबाद

करकेंद – सावन महोत्सव संपन्न डैफोडिल्स एकाडेमी एवं डैफोडिल्स बचपन में

करकेंद स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी एवं डैफोडिल्स बचपन में धूमधाम से सावन महोत्सव सम्पन्न। करकेंद बाजार स्थित डैफोडिलस एकाडेमी ओर डैफोडिल्स बचपन में सावन महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय छात्र-छात्राओ द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें राखी बनाओ प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, सावन क्वीन , एवं सावन किंग प्रतियोगिता। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी सभी प्रतियोगिता के प्रतियोगियो को प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया। सभी छात्र-छात्राओ द्वारा स्वादिष्ठ व्यंजन का स्टॉल लगाया गया था। सभी स्टॉल में भीड़ देखने लायक था। छात्र-छात्रा ,शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा जमकर नृत्यकला का प्रदर्शन किया गया। पुरा विद्यालय प्रांगण उत्सव का माहौल बना हुआ था। कार्यक्रम में मंच का संचालन कविता दत्ता एवं डोली प्रसाद कर रही थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक झुमा दत्ता,कौशल झा, संजय दत्ता, चंदन पासवान, जयंत घटक ,प्रभाकर मिश्रा, सुमन सिंह, आरजु,ईकवाल, करुणा चंदा, उषा, वनमाली राहुल, कौशल झा, मुनमुन सेन, शशि आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी सभी अभिभावको का विषेश ध्यान रख रहे धे। उन्होने इस सफल कार्यक्रम का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका,छात्र-छात्रा एवं अभिभावको दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!