A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन

सारंगढ़ संवाददाता – चित्रसेन घृतलहरे नविन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सारंगढ़ से एक मामला सामने आया हैं कि सतनामी समाज के लिए आवाज बुलंद कर रहे हमारे विधायक देवेंद्र यादव के घर विष्णु देव सरकार की पुलिस जबर्दस्ती घर में घुस कर गिरफ्तार की है, जिससे पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। इसके विरोध में युवा कांग्रेस जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नेतृत्व में सारंगढ़ भारतमाता चौक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया।

इस दौरान जिला पुलिस मुख्यमंत्री के पुतला को दहन होने से बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई और पुतला धू-धू करके जलता रहा। उक्त कार्यक्रम में समस्त ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विधायक उत्तरी जांगड़े, गनपत जांगड़े, सूरज तिवारी, अरुण मालाकार, चारू शर्मा, शुभम बाजपेई, अभिषेक शर्मा, अशोक अग्रवाल, राधे जायसवाल के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!