पीलीभीत – नगर की पाश इलाके की बल्लभनगर कालौनी में बन्द घर का ताला तोड़कर चोर अन्दर घर में घुस गये। घर में घुसकर बड़े इत्मीनान से उन्होंने लॉकर्स को तोड़कर 60 तोला सोना और लाखों की नकदी उड़ा दी। अपनी ससुराल बाजपुर से वापस लौटे मकान मालिक यह नजारा देख दंग रह गये। चोरी होने की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है। जब शहर की पाश कालोनियों का यह हाल है तो, सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि गाँवों – कस्बों की स्थिति कितनी भयावह हो सकती है।