
- रैली के रूप में हुए रवाना पुलिस जाप्ता साथ गूंजे जय भीम के नारे बाजार होकर रोहट SDM ऑफिस पहुंचे
सुप्रीम कोर्ट की ओर से अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों के आरक्षण के लिए दिए गए निर्णय को लेकर आज बुधवार 21 अगस्त को भारत बंद का संयुक्त संघर्ष समिति ऐलान किया गया है इसका असर रोहट वह पाली जिले में भी देखने को मिल रहा है। रोहट का बाजार सुबह के समय बंद नजर आया। बंद के दौरान किसी तरह की घटना ना हो बंद शांतिपूर्ण हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। रोहट बंद को लेकर डीआईजी स्टांम भागीरथ चौधरी, तहसीलदार प्रकाश पटेल रोहट पुलिस थाना के सीईओ निरंजन प्रताप सिंह बैठक ली थी जिसमें उन्होंने बताया कि बंद के दौरान स्कूल मेडिकल स्टोर अस्पताल सब्जी विक्रेता दूध विक्रेता आदि प्रतिष्ठा और परिवहन बंद में प्रभावित नहीं होंगे। रैली के रूप में अंबेडकर सर्किल से बाजार होते हुए रोहट SDM ऑफिस पहुंचे जहां राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम रोहट मजिस्ट्रेट डीआईजी स्टांम भागीरथ चौधरी को ज्ञापन सोपा इस मौके पर सुरेश जी मोसलपुरिया, चतुरा राम फुलवारिया, शंकरलाल फुलवारीया, रतनलाल सुखाड़िया, KRबागरेचा, चंद्राराम नेमाराम बजाड़, सोहन गुणपाल, खिमाराम मेघवाल, जोगाराम राजूराम दानासनी, इंदरा राम सरगरा ,दुर्गाराम सरगरा, रमेश हंस, दिनेश सांमरिया ,अनोप बावरी, सुरेश जीनगर, दाउराणा रैली में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे


















