
प्रयागराज में बाढ़ की विभीषिका के बीच विस्थापितों व जरूरतमंदों के भोजन का एकमात्र सहारा बना भईया जी का दाल भात परिवार
— 6 वषों से से चल रहा नियमित भोजन प्रसाद वितरण।
संगम, प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज में विगत 6 वर्षों से लगातार प्रतिदिन शाम 5 बजे से संगम तक के बंधवा वाले बड़े हनुमान मंदिर के सामने जरूरतमंदों के बीच भोजन प्रसाद वितरण कर रहा भईया जी का दाल भात परिवार संगठन इस समय बाढ़ की विभीषिका के बीच विस्थापितों व जरूरतमंदों के लिए एकमात्र सहारा बनकर सामने आया है। बाढ़ के बीच अपने बदले हुए स्थान काली मार्ग पर बांध के ठीक ऊपर चौराहे पर दाल भात परिवार नियमित भोजन प्रसाद वितरण कर रहा है।
जानकारी के अनुसार मां काली के अनन्य साधक पंडित गुड्डू मिश्र के संरक्षण में भईया जी का दाल भात परिवार द्वारा विगत 6 वर्षों से नियमित चल रहा भोजन प्रसाद वितरण इस समय बाढ़ की विभीषिका के बीच अपने नियमित स्थान के बजाय काली मार्ग पर बांध के ऊपर चौराहे पर भोजन प्रसाद वितरण कर रहा है। इस समय प्रयागराज में बाढ़ के बीच विस्थापितों व जरूरतमंदों का यह एकमात्र सहारा बना हुआ है जहां इसके स्वयंसेवक नियमित रुप से सेवा कार्य करते हुए जरूरतमंदों में भोजन प्रसाद वितरित कर रहे हैं। आज के भोजन प्रसाद वितरण में वरिष्ठ समाजसेवी आर के पाण्डेय एडवोकेट, मदन मोहन मौर्य, राहुल जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, विनोद कुमार आदि ने सेवा कार्य किया।





