
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सूरत बैठक में संगठन विस्तार व शिक्षालय निर्माण पर चर्चा
— आई डी वितरण व सम्मान समारोह।
सूरत। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की एक बैठक सूरत में संपन्न हुई जिसमें संगठन विस्तार तथा शिक्षालय निर्माण पर चर्चा हुई।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक इसके सूरत कार्यालय पर हुई जिसमें सभी साथियों के आईडी वितरण के साथ उनका सम्मान किया गया। बैठक में सूरत तथा उसके आसपास के क्षेत्र में संगठन के तेज विस्तार तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के पास निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण में सहयोग पर विचार किया गया। इस मीटिंग में नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, प. राजनाथ मिश्र, रवि नारायण चौधरी, पाल जुगनू प्रसाद, शेष नारायण मिश्र, पाटिल राजू, अजय कुमार सिंह, रजत कुमार महापात्रा, सचिंद्रनाथ तिवारी, मनोज कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे और लोगों का संबोधन करके अपने विचार रखे।











