
16 कोटदारों के खिलाफ एक्शन, इन राशन की दुकानों को किया गया खत्म
चन्दौली चंदौली जिले में 863 राशन वितरण की दुकानों में से 16 बंद कर दूसरे कोटे से संबद्ध कर दी गई हैं, क्योंकि मानक पूरा न कर पाने और तमाम तरह की कमियों व शिकायतों के चलते रसद विभाग की ओर से सस्ते गल्ले की नगरी क्षेत्र की 2 और ग्रामीण क्षेत्र की 14 दुकानों को निलंबित और निरस्त कर दिया गया है।रसद विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मुगलसराय नगर पालिका के तहत 52 दुकानों में से बीते मार्च में राजेंद्र प्रसाद के नाम से आवंटित राशन वितरण की दुकान को निरस्त कर बेचन प्रसाद केसरी के कोटे से संबद्ध कर दिया गया। चंदौली नगर पंचायत की छह दुकानों में से एक सुभाष चंद्र की दुकान को निरस्त कर दूसरी से संबद्ध कर दिया गया था। वहीं, धानापुर के एवती गांव की दुकान आलमखातोपुर गांव के कोटेदार, नियामताबाद की 104 दुकानों में से चंदाईत ग्राम पंचायत में राजकुमार के नाम आवंटित दुकान को अमरनाथ की दुकान, कुंडा खुर्द की दुकान को कुंडाकला गांव के कोटेदार से संबद्ध कर दिया गया। डहिया गांव की दुकान को परोरवा की दुकान से अटैच किया गया है।














