A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बोलेरो वाहन विद्युत पोल से टकराई

आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी बांध पर बड़ा गणेश मंदिर के सामने बुधवार को दिन में बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराने के बाद दुकान में घुस जाने से अफरातफरी मच गई। राहत की बात थी मौके पर ज्यादा भीड़ नहीं थी और जो लोग थे किसी तरह बचने में सफल रहे। हालांकि घटना में दुकान को काफी नुकसान होने की बात दुकानदार ने कही। आरोप है कि आजमगढ़ नगर के मातबरगंज वार्ड में रहने वाले सपा के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद के बुजुर्ग विधायक आलम बदी जिनकी छवि बहुत ही ईमानदार और साफ सुथरी है उनके बोलेरो चालक ने घटनास्थल से कुछ दूर पर अपने एक साथी के साथ शराब का सेवन किया और फिर वाहन को जैसे ही चलाया। वाहन उसके कंट्रोल से बाहर हो गया गया। वाहन विद्युत पोल, गुमटी को चपेट में लेते हुए वाहन वाशिंग वर्कशॉप में घुस गया। वर्कशॉप के मालिक ने हजारों रुपए के नुकसान की बात कही है।

Back to top button
error: Content is protected !!