A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नवादा में दो किशोरों की पानी में डूबने से हुई मौत, घर_परिवार में मचा कोहराम 

नवादा में दो किशोरों की पानी में डूबने से हुई मौत, घर_परिवार में मचा कोहराम 

नवादा में दो किशोरों की पानी में डूबने से हुई मौत, घर_परिवार में मचा कोहराम IMG 20240828 WA0033 2 IMG 20240828 WA0036 1

नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के रटनी गांव में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। गांव के समीप पाथर पुल के पास पानी में तीन बालक डूब गए। जिसमें से दो की मौत हो गई। वहीं एक बालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।मृतक बालकों में एक रटनी गांव के इरफान खान का 10 वर्षीय पुत्र अदनान खां तथा दूसरा इसी गांव के अरमान खां का 10 वर्षीय पुत्र हसन खां बताया गया है। वहीं सुरक्षित पानी से निकाला गया बालक अरमान खां का ही 10 वर्षीय पुत्र अली खां है। अली खान और मृतक हसन खां जुड़वां भाई था।मृतक बालक के परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे शौच करने गए थे। पैर फिसलने से तीन में से एक बच्चा पानी में डूबने लगा। उसे डूबते देख साथ रहे दोनों बालक ने उसे निकालने का प्रयास करने लगे। इस क्रम में वे दोनों भी पानी में डूबने लगे। अधिक पानी रहने के कारण दो बालक पानी में डूब गए। एक बालक किसी तरह पानी से निकला और शोर-शराबा किया। तब ग्रामीण पहुंचे और पानी में डूबे बालकों को निकालने में का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद डूबे दोनों बालक को निकाला गया। लेकिन, तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी।मौत के बाद से दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी के बाद डायल 112 की पुलिस टीम एवं अपर थानाध्यक्ष ललन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!