अनूपगढ़A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पुलिस पब्लिक पंचायत का आयोजन

नशा युवा पीढ़ी को कर रहा है बर्बाद

गांव 4bld में पुलिस पब्लिक पंचायत का हुआ आयोजन

श्री विजयनगर निकटवर्ती गांव 4bld में पुलिस महा निरीक्षक बीकानेर व जिला पुलिस अधीक्षक अनूपगढ़ के निर्देशानुसार श्री विजयनगर पुलिस द्वारा पुलिस पब्लिक पंचायत का आयोजन किया गया। इस पुलिस पब्लिक पंचायत में थाना अधिकारी गोविंद राम उपस्थित रहे जिन्होंने यहां उपस्थित ग्रामीण व युवाओं से बढ़ते हुए अवैध नशे तथा महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा की। थाना अधिकारी ने आम लोगों को बताया कि आज के समय में युवा नशे के दलदल में लगातार फंसते जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने स्तर पर अवैध नशे के खिलाफ निगरानी करें तथा कोई भी व्यक्ति अगर नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें उनकी जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। ग्रामीणों ने थाना अधिकारी को भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों द्वारा अवैध नशे के खिलाफ हर मोर्चे पर पुलिस का सहयोग किया जाएगा। थानाधिकारी के साथ एएसआई पृथ्वी सिंह ,आसूचनाधिकारी पूनम कुमार व कांस्टेबल सुधीर कुमार व बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे

IMG 20240828 175344
Exif_JPEG_420
IMG 20240828 175333
Exif_JPEG_420
Back to top button
error: Content is protected !!