A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

डेंगू व लिवर के मरीजों की खत्म होगी दिक्कत*

डेंगू व लिवर के मरीजों की खत्म होगी दिक्कत*

*डेंगू व लिवर के मरीजों की खत्म होगी दिक्कत*

 

बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड सेपरेशन यूनिट मशीन के बारे में जानकारी देती पैथालॉज,प्लेटलेट्स व प्लाज्मा के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़,संयुक्त जिला अस्पताल में आज से शुरू होगी ब्लड सेपरेशन

बलरामपुर। डेंगू, लिवर व आग से जले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, अभी तक जिले में प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में इसके लिए मरीजों को गोंडा, बहराइच या लखनऊ तक दौड़ लगानी पड़ती थी। इसमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में संयुक्त जिला अस्पताल में 30 अगस्त से शुरू हो रहे ब्लड सेपरेशन यूनिट से मरीजों को प्लाज्मा व प्लेटलेट्स की सुविधा यहीं पर मिल सकेगी।संयुक्त जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक की 600 यूनिट ब्लड की क्षमता है। यहां पर वर्तमान में महज 30 यूनिट ब्लड की उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। अब यहां पर ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू होने जा रही है। डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है, जबकि लिवर व आग से जलने वाले मरीजों को प्लाज्मा की जरूरत होती है। इस यूनिट के बनने से यह सुविधा यहां पर लोगों को मिल सकेगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की पैथोलॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा शुक्ला ने बताया कि इससे मरीजों की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!