




















चित्रकूट 1 सितंबर 2024
जिलाधिकारी चित्रकूट एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सोमवती/भाद्रपद अमावस्या डियूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने आज 2 सितंबर 2024 को होने वाली भाद्रमास की सोमवती अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर चित्रकूट के सभागार में ब्रीफिंग की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे मेल को सकुशल
संपन्न करने के लिए 7 जोन व 21 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा 14 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 23 थाना प्रभारी निरीक्षक, 25 निरीक्षक, 235 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 15 महिला उप निरीक्षक, 635 हेड कांस्टेबल, दो पीएससी कंपनी की डियूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पुलिस
अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके मेला में भ्रमणशील रहकर मेला को सकुशल संपन्न कराएगे। आप सभी लोग जिम्मेदार अधिकारी हैं पूर्व में भी अमावस्या मेला को संपन्न कराया है कोई समस्या मेला के दौरान आए तो तत्काल अवगत कराए उसका निस्तारण कराया जाएगा। बरसात को देखते हुए सतर्कता रखते हुए अपने-अपने
क्षेत्र में तैनात रहकर दायित्वों का निर्वहन करते हुए मेला को सकुशल संपन्न कराए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी स्थल पर जब तक आपका प्रतिस्थानीय न आ जाए तब तक आप अपनी ड्यूटी स्थल से ना हटे। सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट आपस में कम्युनिकेशन बनाए रखें कहा कि महिला, बच्चे व बुजुर्ग मेले में आएंगे इन पर विशेष ध्यान दें किसी प्रकार की दुर्घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु दूर दराज से आते हैं हम लोगों का दायित्व है कि उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हुए मेल को सकुशल संपन्न कराए उन्होंने कहा कि श्रद्धालु जब अपनी गन्तव्य को जाते हैं तो जिला प्रशासन के कार्यों को बताते ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी , मध्य प्रदेश के अधिकारी सहित जोनल, सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।




