

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ग्राम चौपाल अभियान के अंतर्गत रविवार ग्राम बेगमपुर में डॉ. गोपाल सिंह के यहां किसान चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
चौपाल में बेगमपुर तिराहे के मोड़ पर गहरे गट्ठे, गांव को जाने वाले रास्ते की पुलिया का क्षतिग्रस्त होना, बिजली के लोहे के जर्जर तारों का न बदला जाना, विद्युत आपूर्ति शेड्यूल से न मिलना, शर्ट डाउन को रोस्टर में लेने के आदेश का पालन न करना, गांव के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, विद्युत चोरी प्रकरण को ओटीएस में दोबारा लाकर निस्तारण कराना, पीएम सम्मान निधि का लाभ सभी किसानों को दिलाने आदि मुद्दे शामिल रहे।
इस अवसर पर भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, देवेंद्र सिंह ढाका, तहसील प्रभारी सियाराम विश्नोई, अरविंद जॉनी, महेश कुमार, प्रिंस चौधरी, जिला सचिव रामकला गुर्जर, विशाल हिंदू, पुष्पेंद्र कुमार, धर्मपाल सैनी, कुलदीप सैनी, अंश ढिल्लो, लोकेंद्र यादव, धर्मपाल सिंह, ओमराज सिंह, चंद्रकिशोर सैनी, सलीम अहमद, अनोज चौधरी, विजय सिंह, मास्टर बाबूराम, महीपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, संवाददाता-कांठ







