A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने शैलेंद्र चौहान, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन

नए अध्यक्ष बोले समाज हित में कार्य करें पत्रकार: शैलेंद्र चौहान

कांठ प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी।

कांठ ( मुरादाबाद, यूपी)

प्रेस क्लब कांठ (रजिस्टर्ड) की रविवार को आयोजित बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यकारिणी में शैलेंद्र चौहान को अध्यक्ष, मोहित चंदेल को सचिव चुना गया। वहीं गौहर हुसैन को कोषाध्यक्ष, हाफिज साबिर हुसैन को उपाध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र चौहान के नाम का प्रस्ताव प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कश्यप ने रखा, बाद में सर्व समिति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब कांठ के संरक्षक ओमवीर सिंह विश्नोई, तनवीर आलम, डॉ. शब्बीर मोमीन आदि मौजूद थे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सदस्यों ने फूल देकर स्वागत और सम्मान किया। प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुने जाने पर शैलेंद्र चौहान ने मीडिया से कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा करना उनका कर्तव्य है, उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपना कार्य करने की अपील सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की से की। साथ ही देश व समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।

रिपोर्ट: पंकज कुमार, संवाददाता-कांठ

Back to top button
error: Content is protected !!