A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बीना आगमन पर कलेक्टर ने दिए अधिकारियो को निर्देश

Screenshot 20240902 172844 Facebook

Screenshot 20240902 172843 Facebookसागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।सभी अधिकारी दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूर्ण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जी.आर. ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 4 सितंबर को प्रस्तावित बीना आगमन की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा सहित जिले के समस्त अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर संदीप जी.आर. ने सभीअधिकारियों से कहा कि आपके लिए जो निर्देश दिए गए है उसका अक्षरशः पालन करते हुए पूरे करें। किसी को भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जावे।उन्होंने बीना में हैलीपैड, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित बीना आगमन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात को देखते हुए भी आवश्यक प्रबंध किया जावे एवं विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था रखी जाए।कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल, पार्किंग एवं हैलीपैड पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है जिसमें मुख्यतः एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, शौचालय, पानी के टैंकर पूरे समय मौजूद रहे। हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक आवश्यक बैरिकेटिंग की जावे एवं जगह-जगह कार्यक्रम स्थल तक पहुंच के लिए फ्लेक्स लगाए जायेंगे, जिससे कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल के समीप दोनों तरफ चलित शौचालय, एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड तैनात रहे। कार्यक्रम स्थल तक कम से कम पैदल चलना पडे़ इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा। पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने निर्देश दिए कि सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी एवं सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!