A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरलखीमपुर खीरी

माथुरपुर में कटान रोधक कार्य के प्रगति का किया निरीक्षण अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र कुमार का निर्देश, कटान वाली जगहों को चिन्हित कर अलग-अलग टीमों के माध्यम से शुरू कराया जाए कटान रोधक कार्य

  1. IMG 20240902 WA0125ग्राम पंचायत सुजानपुर के मजरा माथुरपुर में चल रहे कटान रोधक निर्माण कार्य का रविवार को बाढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।माथुरपुर गांव की आबादी को बचाने के लिए बाढ खंड के द्वारा पिछले एक पखवाड़े से कटान रोधक काम युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। जिस प्रयास से घाघरा नदी की लहरें आबादी से बीस मीटर की दूरी पर आकर ठहर गई हैं। कटान रोधक निर्माण कार्यों का बाढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने रविवार को माथुरपुर पहुंच कर जायजा लिया। घाघरा नदी के पानी की गहराई परख उसी के हिसाब से कटान रोधक निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने शिकायत किया कि विभाग केंवल आबादी को बचाने के लिए काम कर रहा है। जबकि नदी खेतों में लगी फसलों को तेजी के साथ निगल रही है। जिस पर किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है।IMG 20240902 WA0124 शिकायत पर बाढ़ अधीक्षण ने उपस्थित सहायक अभियंता बीडी गौतम को निर्देश दिया कि कटान वाली जगहों को चिन्हित कर उन पर अलग-अलग टीमों के माध्यम से कटान रोधक काम यथा शीघ्र शुरू कर दिया जाए। ताकि ग्रामीण भूमिहीन होने से बच सकते हैं। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट
Back to top button
error: Content is protected !!