A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

गणेशोत्सव पर यातायात मार्ग डायवर्जन किया जा रहा है

सात सितंबर शनिवार से गणेशोत्सव आरंभ हो रहा है।गणपति उत्सव के साथ ही नागपुर यातायात विभाग ने गणेशजी की मूर्तियों के निर्माण एवं बिक्री के लिए चितार ओली इलाके मे मुख्य यातायात परिवर्तन शूरू कर दिये है। वाहनो की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस उपायुक्त द्वारा ये परिवर्तन लागू किये गए है। यह यातायात नियम दिनांक 07 सितंबर शनिवार सुबह 6:00बजे से 08 सितंबर 2024 रविवार सुबह 06:00बजे तक लागू रहेगे। चितार ओली के भंडकस चौक और भावसार चौक के मध्य भारी यातायात रहने से अक्सर यहां दुर्घटना होती रहती है जिससे यातायात जाम हो जाता है। यातायात प्रवाह को सुचारू रूप से चलाने व मुश्किलो से बचने के लिए यातायात विभाग ने उपाय किये है-: भांडकस चौक से भावसार चौक चितार ओली होते हुए जाने वालो के लिए यातायात एकतरफा होगाह। भावसार चौक से चितर ओली होते हुए भांडकस तक जाने वाला मार्ग निर्धारित समय तक के लिए बंद रहेगा। भावसार चौक से चितार ओली होते हुए भांडकस चौक तरफ जाने वाले वाहनो को भावसार चौक से गांधी प्रतिमा और भांडकस चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा। भांडकस और शहीद चौक के बीच सड़क और शहीद चौक से भांडकस चौक तक का मार्ग गांधी प्रतिमा चौक तक बंद रखा जायेगा। भांडकस चौक की ओर से आने वाले वाहनो को चिटनिस पार्क से अग्रसेन चौक की ओर मोड़ दिया जायेगा। शहीद चौक से आने वाले वाहनो को दारोडकर चौक की तरफ मोड़ दिया जायेगा। यातायात मार्ग परिवर्तन का उद्देश्य त्योहारो के अवसर पर भीड़ को कम करना और वाहनो की आवाजाही ठीक से सुनिश्चित करना है। यातायात विभाग आम नागरिको से आह्वान करता है कि परेशानी से बचने के लिए यातायात नियमो का पालन अवश्य करे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!