
छात्र छात्राओं ने केक काटकर मनाया सर्वपल्ली डाॅ राधाकृष्णन की जयन्ती एवं शिक्षक दिवस

गडहनी (एसएनबी)। सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस पर प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों सहित सावित्रीबाई कोचिंग सेंटर के छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं केक काट कर एस कृष्णन के जन्म दिवस को मनाया एवं अपने गुरुजनो से आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं मध्य विद्यालय काउप के प्रधानाध्यापक नन्द जी सिंह ने समाज में शिक्षा के साथ -साथ प्रकृति की धरोहर को बरकरार रखने के प्रति बच्चों को संदेश दिए। सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से केक काट कर बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण समाज को शिक्षित बनाने एवं बड़ो के प्रति आदर सम्मान और गुरू-शिष्य के सबंधों को एक उचित दायरे में सिखाने एवं उस पर अम्ल करने का संदेश दिया।वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरकुरी मे प्रधानाध्यापक शुभ दयाल राम एवं विद्यालय परिवार के द्वारा जयंती समारोह आयोजित किया गया।वहीं समारोह को संबोधित करते हुए श्रीराम ने कहा कि शिक्षक दिवस की शुरुआत सन 1962 ई॰ से संपूर्ण भारत में मनाई जाती हैं।

डॉ एस राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति थे उनके शिक्षा के प्रति प्रेम और सौहार्द की भावना का देखते हुए शिक्षक दिवस की शुरुआत की गई।शिक्षक हमारे अंदर की बुराइयों को दूर कर हमें एक बेहतर इंसान बनाने के लिए दिन-रात लगन से पढ़ाते हैं। शिक्षक छात्र के जीवन को मूल्यवान बनाते हैं एक शिक्षक ही है जो बच्चे को सफलता की बुलंदियों पर पहुँचाता है और जीवन में सही और गलत का परखने का तरीका बताते हैं।आज गुरु और शिष्य का दिन है इस दिन शिष्य अपने जिंदगी में गुरू के अतुल्य योगदान को सम्मान देता है। और गुरु से आशीर्वाद लेकर अपने शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहता है तमाम बाते संस्थान के सभी शिक्षकों ने बच्चों को बताये एवं सफल होने का मूलमंत्र दिया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






