A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

शिक्षक उस दीपक के समान होते हैं जो स्वयं जलकर भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं- रोहित यादव

शिक्षक उस दीपक के समान होते हैं जो स्वयं जलकर भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं- रोहित यादव

धनबाद
*कतरास:* भारतीय क्लब के प्रांगण में गुरुवार शाम को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी रोहित यादव थे. क्लब के सदस्यों ने रोहित यादव को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. क्लब के उपाध्यक्ष जावेद रजा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित सदस्यों ने सबसे पहले भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इसके बाद रोहित यादव ने 21 शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर व कलम तथा डायरी देकर सम्मानित किया. रोहित यादव ने कहा कि बिना गुरु ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है. स्वच्छ व सुंदर समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. शिक्षक वह सीढ़ी के समान होता है जिस पर चढ़कर व्यक्ति सफलता की बुलंदियों को छूता है. वह शिक्षक ही होता है जो स्वयं जलकर भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करता है. क्लब के उपाध्यक्ष जावेद रजा ने शिक्षकों का सम्मान करने के लिए रोहित यादव का आभार जताया. उन्होंने क्लब के सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि रोहित यादव सही मायने में इस समाज के सच्चे समाजसेवी है. समाज के लोगों को जब जब इनकी जरूरत पड़ी तब इन्होंने आगे आकर समाज को सहयोग किया. उन्होंने बताया कि भारतीय क्लब के विकास में भी रोहित यादव का सराहनीय योगदान रहा है. इनके सहयोग से क्लब का रंग रोधन, रिपेयरिंग आदि किया गया. इन्होंने क्लब को एलईडी टीवी, कुर्सी, कैरमबोर्ड आदि दिए. क्लब का पूरा जीर्णोद्धार इनके सहयोग से हुआ. रोहित यादव ने कहा कि भारतीय क्लब हमारे पूर्वजों से प्राप्त एक धरोहर है, इसे बचाकर रखना है. जब भी भारतीय क्लब को मेरी जरूरत पड़ेगी मैं क्लब के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा. कार्यक्रम के बीच मे इप्टा के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया. सम्मानित होने वाले शिक्षकों में आशुतोष पांडेय, अनूप चक्रवर्ती, दीपक कुमार चावला, चितरंजन कुमार पांडेय, विनोद प्रसाद सिंह, लखन प्रसाद, गोविंद प्रसाद केसरी, महादेव चटर्जी, सत्यनारायण साहू, एस एन चौधरी, बृजमोहन मिश्रा, दीपक कुमार चावडा,सहदेव प्रसाद दुबे आदि शामिल है. मौके पर क्लब कब उपाध्यक्ष जावेद रजा, प्रभात मिश्रा, रविन्द्र पांडे, शंकर चौहान, विनय पासवान, सुदाम गिरी, अमित भगत, सोनू शर्मा, पप्पू दुबे, बाबू बर्मन, राजू सिंह, दिलीप मिश्रा, राजेश गुप्ता, संजय भगत आदि उपस्थित थे.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!