
मो इसराफील उर्फ लाला ने आजसू पार्टी के सम्मान समारोह में विरोधियों को दिखाई ताकत
ईस्ट बसुरिया निछानी मैदान में आजसू का सम्मान समारोह आयोजित गुरुवार को किया गया जहा आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो को सुभाष चौक से लेकर अब्दुल कलाम चौक पर भव्य स्वागत किया गाजे बाजे और पाठlको के साथ।
मो इसराफिल उर्फ लाला ने आजसू पार्टी में शामिल होने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया था ,जहां पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने उन्हें माला पहनकर स्वागत किया, मंच पर इसराफिल लाला ने सुदेश महतो को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया ,
_____________ मंच साझा करते हुए आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि नकारात्मक शक्तियों के साथ लगातार झारखंड के कोने-कोने में रोशनी जलाने का काम किया है ,2019 के सरकार गठन में कांग्रेस राजद व जेएमएम मिल कर सरकार गठन किया, लिकिन चुनाव के समय मजदूर ,महिलाओं में जो विचार रखा था वह नैतिकता के साथ झारखंड सरकार फैसला नहीं कर पा रहे हैं , मैं चाहता हूं की धनबाद नगरी को राजधानी बनाया जाए क्योंकि सबसे ज्यादा धनबाद राजस्व देने वाली एक मात्र जिला है , इसलिए धनबाद को राजधानी होना चाहिए इस पर विचार करने की जरूरत है , पढ़ाई के लिए बीसीसीएल द्वारा कोई बड़ा हॉस्पिटल यहां इलाज के लिए नहीं है ,लोग मरीज बनकर जाती है लेकिन लाश बनकर वापस आती है, क्षेत्र में शराब बिक्री होने से बच्चों के शिक्षा संस्थान सहित अन्य चीजों पर प्रभाव विकृत पड़ता है , इसलिए पढ़ाई की व्यवस्था ,बिजली सुनिश्चित हो,पानी पीने योग्य जल, इलाज हेतु हॉस्पिटल, बीसीसीएल के अधीन काम कर रहे प्राइवेट कंपनी ने क्षेत्र के लोगों को नियोजन देना नही चाहती है, धनबाद के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरत पड़ी तो मैं नरेंद्र मोदी के टेबल पर भी बात करूंगा , झारखंड के लोगों को जब जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है ,जीवन के प्रति परिवर्तन नहीं हो सकता है तो वैसे सरकार को रहना या ना रहना कोई बड़ी बात नहीं है। 8 को संकल्प यात्रा रांची में आयोजित किया जाएगा जहां आह्वान लोगों से किया गया है कि भारी संख्या में जुट कर झारखंड सरकार को कारनामे का उजागर किया जाएगा।
___________जिला परिषद सदस्य लाल ने मंच साझा करते हुए बताया कि जिस तरह से क्षेत्र की जनता जिला परिषद बनाकर भरोसा जताया है इस तरह आने वाले 2024 के विधानसभा में टुंडी के विधानसभा में बदलाव होगा।
__________पार्टी के महासचिव खालिद खलीम ने बताया कि महिलाओं आदिवासियों नौजवानों और मुस्लिम समाज के बारे में अगर कोई सोचता है तो वह आजसू पार्टी है आने वाले विधानसभा के चुनाव में टुंडी में आजसू का परचम लहरेगा।
____________जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि 2024 के चुनाव करीब है जो वर्तमान सरकार जल जंगल जमीन का दोहन किया है , झारखंड में आजसू के प्रति पूरे झारखंड में विश्वास बढ़ रहा है , बीसीसीएल कंपनी गरीबों का जमीन छीन रहा है जो चिंता का विषय है ,जमीन के बदले नियोजन मुआवजा क्यों नहीं मिल रहा है ,मैन्युअल लोडिंग क्यों नहीं हो रहा है, अगर इस सुविधा मिलती तो बेरोजगारी खत्म होता ,टुंडी से गुरु जी के नाम पर मलाई खा रहे हैं जो इस टुंडी विधानसभा क्षेत्र से बार-बार विधायक बनकर झारखंड सरकार में शामिल होकर मलाई खा रहे हैं , जो इस वार जनता आजसू पार्टी का परचम लड़ेगा।
_______ अल्पसंख्यक नेता नजरुल हसन ने कहा कि हेमंत सरकार 5 लाख लोगों को नौकरी का आश्वासन दिया था लेकिन नौजवानों को ठगने का काम किया गया है जो 2024 के चुनाव में जनता जवाब देने को तैयार है।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष महतो, रमेश पासवान ,बोकारो जिला के अध्यक्ष सह पूर्व कप्तान अजय कुमार सिंह ,रतीलाल महतो, दिलीप महतो, बाघमारा चुनाव प्रभारी सुभाष रवानी ,नरेश महतो ,शरीफ ,राजेश गुप्ता ,जीतू पासवान ,महबूब लाल सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, मंच का संचालन अंजलाबिन हक ने किया।








