?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

दो दिवसीय 6वीं भोजपुर इंटरस्कूल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का हुआ समापन्न

दो दिवसीय 6वीं भोजपुर इंटरस्कूल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का हुआ समापन्न

IMG 20240908 WA0043

आरा। दो दिवसीय 6वीं भोजपुर इंटरस्कूल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का समापन्न रविवार को आरा क्लब आरा में हुआ। इस अवसर पर भोजपुर सॉफ्ट टेनिस संघ के डॉ पीके द्विवेदी, माउंट लिटेरा जी स्कूल की प्रिंसिपल सहाया मैरी, आईटीआई इंटरमीडिएट इंजीनियरिंग के निर्देशक सुनील कुमार, रिटायर्ड बीएसएफ के कमांडेंट राज किशोर सिंह, भोजपुर जिला के मशहूर खिलाड़ी सतेंद्र कुमार सिंह, मशहूर एडवोकेट संजय दुबे, इनके अलावा डीएवी स्कूल जगदीशपुर के पीटीआई अमित कुमार और प्रीति कुमारी, माउंट लिटरा जी स्कूल के पीटीआई अभिषेक पांडे, केवीएस की पीटीआई अंजली कुमारी, संत जेवियर्स स्कूल आरा के अर्जुन कुमार, जी पॉल स्कूल के पीटीआई रहमान खान, जीडी गोएंका के पीटीआई अभिषेक कुमार, आदि मौजूद थे। इस मौके पर माउंट लिट्रा जी स्कूल की प्रिंसिपल सहाया मैरी ने विद्यालय में रोजाना प्रैक्टिस करने की बात कही और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। डॉ पीके द्विवेदी ने जो खिलाड़ी जीते हुए और जो जीत नहीं पाए उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने बिहार राज्य खेल सम्मान से खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं पटना से आये मुख्य रेफरी अरविंद किशोर और अभिषेक राज सहायक रेफरी के रूप में अतिश कुमार सागर, कुमार अमरेश गिरधारी और तनिष्क भारद्वाज ने टूर्नामेंट को सफल बनाने मे भरपूर योगदान दिया। वहीं होशियार सिंह सागर, कुमार अमरेश, तनिष्क भारद्वाज, हरिओम श्री, स्नेहा कुमारी, दिव्या कुमारी, धीरज कुमार, मुख्य आयोजककर्ता की भूमिका में डॉ रंजीत भूषण इस सफल टूर्नामेंट के अयोजन में पिछले एक माह से अथक प्रयासों से टुनटुन को सफल बनाया।भोजपुर सॉफ्ट टेनिस के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने विभिन विद्यालयों में जाकर प्रशिक्षण दिया।वहीं टूर्नामेंट का परिणाम घोषित करते हुए निर्णायक मंडली ने बताया कि ओवरऑल चैंपियन डीएवी स्कूल जगदीशपुर है।वहीं
अन्डर 12 बालक वर्ग में प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी स्कूल जगदीशपुर बी, डीएवी आरा, डीएवी जगदीशपुर (डी), अन्डर 12 बालिका वर्ग में प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी स्कूल जगदीशपुर, जीडी गोएंका (बी), जीडी गोएंका (ए), अन्डर 15 बालिका वर्ग में डीएवी स्कूल जगदीशपुर (बी), डीएवी स्कूल जगदीशपुर (ए), संत जेवियर्स स्कूल आरा (बी), संत जेवियर्स स्कूल आरा (ए), अन्डर 15 बालक वर्ग में माउंट लिट्रा जी स्कूल, डीएवी स्कूल जगदीशपुर (ए), डीएवी स्कूल जगदीशपुर (सी), डीएवी स्कूल जगदीशपुर (बी) ने अपने कला कौशल से सबको गौरवान्वित कर दिया।इस बात की जानकारी भोजपुर सॉफ्ट टेनिस के सचिव डॉ रंजीत भूषण ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!