A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

लाइंस क्लब सुमेरपुर जवाई द्वारा फेलोशिप पिकनिक किया आयोजित

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

 

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

लायंस क्लब सुमेरपुर जवाई द्वारा काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर कासिंद्रा में आयोजित फेलोशिप पिकनिक में क्लब के 55 सदस्य और उनके परिवारों ने भाग लिया। यह आयोजन एक शानदार सामाजिक और आध्यात्मिक अनुभव रहा।

 

समारोह के दौरान, क्लब के अध्यक्ष हरिश अग्रवाल ने बताया कि इस पिकनिक का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ क्लब के सदस्यों के बीच एकता और सहयोग को भी बढ़ावा देना था। ऋषि पंचमी के अवसर पर, सभी ने पास की नदी में पवित्र स्नान किया और मंदिर में महादेव को पुष्प और बिलपत्र अर्पित किए।

 

इसके बाद, सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और विभिन्न मनोरंजन खेल खेले। दोपहर के समय, समूह ने आजारी में माँ सरस्वती और मार्कंडेश्वर महादेव के दर्शन किए और चाय तथा हल्के नाश्ते का लुत्फ उठाया। आदिवासी बच्चों को चाय और बिस्किट का वितरण संभागीय अध्यक्ष दीपक गोयल द्वारा किया गया। इस सफल आयोजन में क्लब के सचिव मितेश गोयल, कोषाध्यक्ष जोधराज देवड़ा, और लायन भूपेंद्र गोयल, श्रवण राठी, और राकेश अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!