ताज़ा खबरअन्य खबरेकृषिखेलगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षा

ब्रेकिंग न्यूज़,बरडीहा में खेल के दौरान मारपीट कस्तूरबा विद्यालय की 10छात्रा घायल

खेल के दौरान दो विद्यालय की छात्राओं के बीच मारपीट हुई.

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा बरडीहा से बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के बाहर मैदान में ,,खेलो झारखंड,,खेल के दौरान दो विद्यालय की छात्राओं के बीच मारपीट हुई. इस दौरान विवाद बढ़ने पर ओबरा एवं बरडीहा की छात्राओं का पक्ष लेकर कई बाहरी छात्रों ने कस्तूरबा विद्यालय की चहारदीवारी एवं गेट फांदकर पत्थरबाजी सुरु कर दी. जिसमे कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 10 छात्रायें क्रमशः मायावती कुमारी 15वर्ष, पम्मी कुमारी15वर्ष, नेहा कुमारी 16वर्ष, चांदनी कुमारी15वर्ष,बबिता कुमारी 15वर्ष, आरती कुमारी15वर्ष, प्रीति कुमारी16वर्ष, लक्ष्मी कुमारी15वर्ष, दया कुमारी15वर्ष एवं रूपवती कुमारी15वर्ष घायल हो गई. जिसमे छह छात्रायें गंभीर चोट के कारण बेहोश हो गई थी.सभी को 108एम्बुलेंस से मझिआंव रेफरल अस्पताल भेजा गया. खबर लिखे जाने तक सात बजे तक सभी का चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा था.

FB IMG 1725988668908छोटे से विवाद ने लिया बड़ा रूप घटना के संबंध में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रायें खुशबू, शोभा, कौशल्या, शकुन्तला, सबिता, निशा, प्रियंका, संगम आदि ने बताया कि कबड्डी, दौड़ सहित अन्य कई खेलों में कस्तूरबा गांधी की छात्राएं जीत रही थी और इसकी खुशी में सभी मैदान पर ही जश्न मनाने लगी. इसी बीच दूसरे विद्यालय की कई छात्रा हम लोगों को बाल खींच कर मारी. इस विवाद के बाद शिक्षक के कहने पर हम सभी अपने विद्यालय की चहारदीवारी में आ गई. इसके बाद बाहर से लगभग पांच लड़के हमारे विद्यालय की चहारदीवारी फांद कर घुस गए और पत्थर चलाकर मारने लगे. जिसमे हम सभी घायल हो गई.FB IMG 1725988664143

15अगस्त के बाद बिना वार्डन के चल रहा कस्तूरबा विद्यालय,महिला गार्ड के भरोसे चल रहा विद्यालय
*दो सौ छत्राओं की सुरक्षा का जिम्मा तीन महिलाओं पर

FB IMG 1725988659853
घटना के संबंध में बताते हुए विद्यालय की गार्ड आशा देवी ने बताया कि 15अगस्त को गंभीर आरोप लगने के बाद वार्डेन को हटा दिया गया था. इसके बाद जब दूसरे वार्डेन को भेजा गया तो वे भी दो दिन के अंदर स्तीफा देकर चली गई. जिसके कारण मैं और दो रसोइया के साथ मिलकर मात्र तीन महिलाएं विद्यालय में चौबीस घंटे रहकर छात्राओं का हिफाजत करती हूं.
*बीपीएम आरसी मुर्तुजा ने बताया कि मामूली विवाद खेल मैदान में हुआ था इसके बाद कुछ लड़के पत्थरबाजी कर छात्राओं को घायल कर दिये. उन्होंने विद्यालय में वार्डन नही होने की बात को स्वीकार किया और कहा कि इसके लिए विभाग को लिखा गया है*
*थाना प्रभारी ने लिया था लड़कियों की सुरक्षा का जिम्मा*

FB IMG 1725988653121
इस संबंध में एक छात्रा के अभिभावक मंदिस राम ने बताया कि14अगस्त की रात्री में घटी घटना के बाद हम लोग अपनी बच्चियों को घर ले जा रहे थे लेकिन नही ले जाने दिया गया. और थाना प्रभारी ने आस्वासन दिया था कि बच्चियों की सुरक्षा का पूरा जिम्मा मेरा है लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नही निभाई. इस तरह हम अपनी बच्चीयों को असुरक्षित नही छोड़ सकते.

Back to top button
error: Content is protected !!