
दो दिनी हड़ताल के बाद 102 एंबुलेंसकर्मी काम पर लौटे
स्वास्थ्य डीपीएम से मिल प्रतिनिधिमंडल ने रखी अपनी मांग
गया, 12 सितंबर: पितृपक्ष प्रारंभ होने से ठीक पूर्व हड़ताल पर गये 102 एंबुलेंस कर्मचार काम पर वापस लौट गये हैं। दो दिन तक चले हड़ताल के समाप्त होने से मरीजों को अस्पताल तथा सुदूरवर्ती क्षेत्र से स्वास्थ्य संस्थान आवागमन के लिए एंबुलेंस की सुविधा मिलने लगेगी। इस दिशा में जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ की शाखा 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने डीपीएम नीलेश कुमार से मुलाकात कर जरूरी मांग रखी। इसके बाद शांतिपूर्ण माहौल में हुए समझौता के बाद हड़ताल समाप्त होने की घोषणा की गयी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बकाया वेतन के भुगतान तथा समय पर भुगतान करने की मांग की।
बकाया वेतन के भुगतान पर हुई बात:
डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि दो दिन के बाद हड़ताल पर गये 102 एंबलेंस कर्मी अपने काम पर वापस लौट आये हैं। जिला स्वास्थ्य समिति गया और बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ की ईकाई 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बीच हुए समझौताओं के साथ इस हड़ताल का समाप्त किया गया है। एंबलेंस कर्मियों की ओर से यह समझौता किया गया है कि चार माह का बकाया वेतन का भुगतान के मध्य में दो माह का बकाया वेतन का भुगतान तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है। शेष दो माह क बकाया वेतन जिला स्वास्थ्य समिति को भुगतान होने के एक सप्ताह के अंदर कर दिया जायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अपनी जरूरी मांग के लिए हड़ताल किया गया था। मरीजों को 102 एंबुलेंस सेवा मिल सके, यह पूरी तौर पर सुनिश्चित किया जायेगा। सभी ड्राइवर और इमरजेंसी टेक्निशयन काम पर लौट आये हैंं। इस दौरान बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजग कुमार सहित जितेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ý




