A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार….

IMG 20240913 WA0051: बिलासपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया हैं, जिसके पास से 101 किलो गांजा बरामद कर उसे NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया हैं।गृहमंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर प्रवास के दौरान अवैध नशे के विरूद्ध अभियान हेतु निर्देश दिया गया था, इसके परिपालन में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियो को अवैध नशे के कारोबारियो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना रतनपुर प्रभारी रजनीश सिंह द्वारा समय-समय पर सरप्राइज़ चेंकिग लगाकर वाहनों की चेकिग किया जा रहा था।

इस दौरान 13.09.2024 को वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा सरप्राइज़ चेकिंग का पॉइंट मिलने पर थाना प्रभारी रतनपुर रजनीश सिंह के द्वारा गौरेला पेंड्रा मार्ग फारेस्ट बेरियर रतनपुर के पास बेरिकेट लगाकर वाहन चेकिंग किया जा रहा था, उसी दौरान बिलासपुर मार्ग से एक दीगर राज्य पासिंग वाहन कार क्रमांक HR 51 AM 8554 स्वीफ्ट सफेंद रंग का आया, चालक पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से आगे बढाया तथा गौरेला पेंड्रा मार्ग की ओर भागने लगा रतनपुर पुलिस द्वारा संदेह पर त्वरित पीछा और घेराबंदी किया गया।
IMG 20240913 WA0052 2

Back to top button
error: Content is protected !!