
सिद्धार्थनगर डीएम डा. राजा गणपति आर ने इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। बेड शीट नहीं बदली गई थी। दवाओं का रख-रखाव सहित सहित तमाम कमियां मिलीं। जिसके लिए कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कमियों को दूर करने के संबंध में निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पुराने भवन को देखा, जिसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। शीघ्र सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराकर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
यहां की भी व्यवस्था देखी
डीएम ने प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, लेबर रूम, ट्राई ऐज रूम (डिलेवरी कक्ष) प्रयोगशाला कक्ष, वैक्सीन के रखरखाव एवं वितरण रजिस्टर को देखा गया। वैक्सीन स्टाक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। आपरेशन कक्ष भी देखा गया। भर्ती मरीजों से जिलाधिकारी द्वारा वार्ता की गई।
जिला पंचायत भवन की खाली विल्डिंग जो अस्पताल परिसर के बगल में है। अधीक्षक डा. संदीप द्विवेदी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि पंचायत भवन की विल्डिंग मिल जाए तो ओपीडी, जेई वार्ड व अन्य सुविधाएं वहां आसान हो जाएगी। डीएम अधीक्षक को निर्देश दिए कि जितने भी डॉक्टर और अन्य कर्मचारी हैं, उन पर नियंत्रण रखें और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करें।
दवाओं का रख-रखाव ठीक नहीं मिला
इमरजेन्सी कक्ष में बेडशीट बदली नहीं मिली तथा सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। डीएम ने बेडशीट को प्रतिदिन बदलने के निर्देश दिए। इमरजेंसी कक्ष में एक बच्ची भर्ती थी, इसके उचार के संबंध में अभिभावक से जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात ओपीडी कक्ष, औषधि भण्डारण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा वितरण रजिस्टर की मांग और वितरण आदि को देखा गया। दवाओं का रख-रखाव ठीक नहीं पाया गया।







