A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरधार्मिकराजस्थानसिकर

सीकर में निकला ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस

सीकर. पैगंबर इस्लाम हज़रत मोहम्मद के जन्मदिन पर मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर शहर में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे। पैगंबर के जन्मदिन पर शहर की मस्जिदों में भव्य सजावट की गई और फूलों से सजाया गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अध्यक्ष जुबेर नारू ने बताया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी सुबह 8 बजे मोहल्ला नारवान से रवाना होकर खलील शाह की दरगाह, मदरसा मदीना प्राइमरी स्कूल, ईदगाह चौराहा, सालासर बस स्टैंड होते हुए वापस मदीना प्राइमरी स्कूल पहुंचा जहां जुलूस का समापन हुआ। सुरक्षा के मध्य नजर जुलूस में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

जुलूस में अल्लाह हू अकबर व सरकार की आमद मरहबा के नारों की गूंज उठी। वहीं शहर के मुख्य पॉइंट्स पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस का फूलों से भव्य स्वागत किया। जुलूस को लेकर शहर की मस्जिदों में भव्य सजावट की गई। समापन के बाद देश में अमन व शांति, देश की तरक्की में आपसी भाईचारे की दुआ की गई।

जुलूस-ए-मोहम्मदी के अध्यक्ष जुबेर नारू ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी ईद मिलादुन्नबी पर्व धूमधाम से मनाया गया । जुलूस रैली व मस्जिदों में दुआ के जरिए देश-प्रदेश में अमन-चैन और शांति की दुआ की गई है। जुलूस-ए-मोहम्मदी को युवाओं, बच्चों व आमजन में काफी उत्साह देखने को मिला।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!