
” पितृपक्ष मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित होने का गयावासियों का सपना अधूरा रहा ”
आज से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित कराने की गयावासियों की पुरानी मांग इस वर्ष भी अधूरा रह गया, जबकि गया संसदीय क्षेत्र के सांसद केन्द्रीय लघु उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा महीनों पहले यह घोषणा किया गया था कि गयावासियों को इसबार पितृपक्ष मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित होने की खुशखबरी मिलेगी , जो पूरा नहीं हुआ।
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, नारायण मर्मज्ञ दीपू लाल भैया, संतोषी पंडा दामोदर गोस्वामी, पंडित गोपाल सेन, बलिराम शर्मा, विनोद उपाध्याय, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, बी एस पांडेय, गाजो लाल पाठक, सकलदेव चंद्रवंशी, कमलेश चंद्रवंशी, आदि ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध विष्णु पद मंदिर कॉरिडोर निर्माण की घोषणा के बाद लोगों को इस वर्ष पितृपक्ष मेला महासंगम 2024 में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय मेला घोषित होने की पूरी उम्मीद थी।
नेताओं ने कहा कि पितृपक्ष मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित होने से केंद्र सरकार द्वारा भी विशेष मदद मिलने से इस मेला में देश, विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को और सुविधाएं मिलती। देशभर में अभी कुल 12 मेला राष्ट्रीय मेला घोषित है, जिसमें बिहार का एक मात्र सोनपुर का पशु मेला है।
नेताओं ने केन्द्रीय संस्कृति सह पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित कराने की मांग दोहराई है।
भवदीय
विजय कुमार मिट्ठू
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज







