A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबररामगढ़

भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास भक्तिभाव से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Oplus_131072
Oplus_131072

अवसर पर क्षेत्र की फैक्ट्रियों, कारखानों, वाहनों के शोरूम, सर्विसिंग सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रीकल्स दुकानों सहित लौह कार्य और मशीनरी से संबंधित प्रतिष्वानों में पूजा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभित्र पूजा समितियों द्वारा भी आकर्षक पंडालों में धगवान विश्वकर्मा की प्रतिभा स्थापित कर पूजा की गई। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर मंगल कामना की।

इसके साथ ही सीसीएल बरका-सपाल प्रक्षेत्र के विभिन्न माईस वर्कशॉप और जल संसाधन केंद्रों में भी निश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। अवसर पर लोगों ने भी अपने वाहनों की साफ-सफाई और सजावट कर पूजा की।

वहीं विश्वकर्मा पूजा को लेकर भुरकुंडा बाजार में भी काफी रौनक रही। जहां बड़ी संख्या में लोग पूजा की सामग्री और वाहनों के लिए सजावट के सामान खरीदते देखे गए। मंगलवार की शाम सड़क पर चहल-पहल बढ़ी रही। पंडालों और पूजा स्थलों पर बद्धालुओं का जाना-जाना लगा रहा।

रिपोर्ट-ओमप्रकाश गुप्ता
रामगढ़

Back to top button
error: Content is protected !!