
‘ सभी डॉक्टरों की होगी यूनिक आईडी , पंजीकरण शुरू
अब हर डॉक्टर की एक यूनिक आईडी होगी , जिससे पता चल सकेगा कि देश में कितने पंजीकृत डॉक्टर हैं और वह कौन – सी डिग्री रखते हैं । राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ( एनएमसी ) ने हाल में लॉन्च पोर्टल पर मेडिकल प्रैक्टिस के पात्र सभी एमबीबीएस डॉक्टरों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है । भारतीय चिकित्सा रजिस्टर ( आईएमआर ) पर पंजीकृत सभी एमबीबीएस डॉक्टरों को राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर ( एनएमआर ) पर फिर पंजीकरण कराना होगा । एनएमसी के सचिव डॉक्टर बी श्रीनिवास ने बताया , पंजीकरण के लिए डॉक्टरों को आधार आईडी , डिग्री और प्रैक्टिस के लिए मिले सर्टिफिकेट के साथ पोर्टल पर आवेदन देना होगा । पोर्टल से देश के सभी मेडिकल कॉलेज , संस्थान और राज्य चिकित्सा परिषदें भी जुड़ी और उनके सत्यापन के बाद एनएमसी डॉक्टरों को यूनिक आईडी जारी करेगा ।












