
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमितशाह जी 23 सितंबर को नागपुर दौरे पर रहने वाले है।महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है। गृहमंत्री श्री शाह जी खुद नागपुर जिले की 12 सीटों की समीक्षा करेगे। सूत्रों के अनुसार वे 23 सितंबर को कोर कमेटी के सदस्यों से बातचीत करेगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय नागपुर जिले मे चुनाव कार्यक्रम को लेकर सक्रिय है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जिले के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए है। चुनाव कार्यक्रमो की समीक्षा करने के लिए श्री शाह जी नागपुर आने वाले है। उम्मीद की जा रही है कि श्री शाह जी नागपुर जिले एवं ग्रामीण कोर कमेटी के सदस्यो से संवाद भी स्थापित करेगे।






