
*”पोषण माह पोषण पर केंद्रित स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम है:- उर्मिला मालाकार”*
====================
- *आंगनवाड़ी में पोषण माह कार्यक्रम*
====================
बांगरदा (खरगोन) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कुपोषण को दूर करने के लिए चरणबद्ध ढंग से पोषण अभियान चलाया जा रहा है। 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों गर्भवती एवं धात्री माताओ के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में समयबद्ध तरीके से सुधार हेतु महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर में मनाया जा रहा है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए सरपंच श्रीमती उर्मिला महेश मालाकार ने आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को अवगत कराया कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं द्वारा अपने कृषि कार्य में व्यस्तता के कारण अपने नियमित पोषण आहार में ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसके कारण गर्भवती एवं धात्री माताओ के पोषण के प्रति लापरवाही के कारण बच्चे कुपोषण का शिकार होते हैं। आपने सभी गर्भवती एवं धात्री माताओ को अवगत कराया की स्वयं एवं बच्चों के पोषण के प्रति सावधान रहे एवं बच्चों को निर्धारित समय सीमा तक स्तनपान जरूर कराए।
स्वास्थ्य विभाग की एएनएम किरण जैन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहां कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री माताओ को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निशुल्क आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां प्रदान की जाती है। गोलियों को समय पर खाने से महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही ओआरएस खोल बनाने की विधि बताई।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति गंगराड़े ने कहा कि महिला बाल विकास परियोजना सनावद की सभी आंगनबाड़ियों में सितंबर माह में परियोजना अधिकारी अनिल जैन एवं पर्यवेक्षिका भावना खेड़े के मार्गदर्शन में पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ियों में पंजीकृत शिशु, गर्भवती एवं धात्री माताओ को पोषण संबंधी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। आपने कहा कि सभी गर्भवती एवं धात्री माताएं अपने नियमित आहार में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्यान्न का उपयोग करें। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता कनाडे ,आरती शर्मा आशा कार्यकर्ता रेवा फुलकर, वंदना मालाकार आंगनवाड़ी सहायिका पिंकी पवार, सुनीता मालाकार, सेवंती मालाकार के साथ आंगनवाड़ी में पंजीकृत शिशु उनकी माताएं, गर्भवती एवं धात्री माताएं उपस्थित थी।
:- रामेश्वर फुलकर बांगरदा
[yop_poll id="10"]




