
पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में कृष्ण कुमार तिवारी बने मासिक सदस्यता प्रभारी
— 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से शिक्षालय निर्माण।
— वसंत पंचमी को होना है उद्घाटन।
— 2 अप्रैल 2025 से संचालन।
परमशक्ति धाम, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र में 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षाकाय में नियमित मासिक सदस्यता हेतु कृष्ण कुमार तिवारी को मासिक सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के लखीमपुर खीरी के निवासी कृष्ण कुमार तिवारी राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हैं और वह लंबे समय से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय अभियान से भी जुड़े हुए हैं। कृष्ण कुमार तिवारी के निःस्वार्थ भाव से समर्पित सेवा, सहयोग व पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के प्रति लगाव के चलते उन्हें पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मासिक सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।
बता दें कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण के प्रथम फेस में दिसंबर 2024 तक तैयार स्पेशल 11 कक्षों के साथ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का उद्घाटन आगामी वसंत पंचमी को होगा जबकि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का संचालन 2 अप्रैल 2025 से किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कीगई है।





