A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में सदर कोतवाली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र सौंपा। रिपोर्ट – बुध्देश मणि पाण्डेय

IMG 20240920 202242

महराजगज 20 सितंबर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में सदर कोतवाली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने प्राथमिकी देते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा भिन्न भिन्न तिथियों पर सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश मे अराजकता ,जातिय, धार्मिक वैमनस्यता पैदा करने के उद्देश्य से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के विरुद्ध मौत का सौदागर, मोदी तेरी कब्र खुदेगी, नीच,कमीना, जहरीला साँप, बिच्छू, चूहा, रावण, भस्मासुर, नालायक, कुत्तों की मौत मरेगा, मोदी को जमीन में गाड़ देंगे, राक्षस, दुष्ट, कातिल, मोदी को बोटी बोटी काट देंगे, नामर्द, मोदी चोर है, विदेश की धरती पर ( अमेरिका ) में आरक्षण समाप्त कर देंने ,पिछडो अनुसूचितों का हक छीनने का बयान एवम भाषण देकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को खंडित करने का प्रयास किया है। सिखों के पहनावे पर भाषण देकर सामाजिक धार्मिक असंतुलन पैदा कर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगो का मनोबल ऊंचा हो रहा है। जिससे पूरे देश की एकता खंडित होने , सामाजिक ,धार्मिक व जातीय संघर्ष होने की प्रबल संभावना है। प्राथमिकी में कहा गया कि श्री राहुल गांधी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के विरुद्ध विदेशी धरती से दिया गया राष्ट्र विरोधी बयान से हम भाजपा के लोग काफी आहत और दुखी है। श्री राहुल गांधी द्वारा दिये गए बयानात भिन्न भिन्न तिथियों स्थानों से सोशल मीडिया,प्रेस विज्ञप्ति व भाषणों के माध्यम से दिए है। यह राष्ट्र विरोधी एवम दंडनीय अपराध है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कोतवाल से कहा मैं आपसे मामले की जांच करने और राहुल गांधी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह , जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार,,डॉ सूरज सिंह, अवध किशोर, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवल, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!