
समाजसेवी सचिन शर्मा को अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित


प्रतापगढ़ – प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन तथा मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के द्वारा 21 सितंबर से दो दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महाकुम्भ महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महोत्सव में देश-विदेश व भारत के 28 राज्यों तथा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से 201 संस्थाओं एवं रक्तवीरों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रतापगढ़ जनपद के गोबरी निवासी समाजसेवी सचिन शर्मा जिला अध्यक्ष महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन MWO जिन्होंने अपना अब तक 10वां रक्तदान पूरा किया है। इस रक्तदान महोत्सव में 146 लोगों ने अपना रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओलंपियन विजेता, अर्जुन आवार्डी अशोक ध्यानचंद्र जी एवं सिंगरामऊ स्टेट की महरानी एवं प्रख्यात समाज सेविका डा अंजू सिंह जी के हाथों राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2024 प्रदान किया गया। सचिन शर्मा ने 2018 से MWO स्वयंसेवी संगठन से जुड़कर अब तक अपने जनपद में रक्तदान शिविर के माध्यम से सैकड़ों यूनिट ब्लड सुरक्षित करवाते हुए रक्तदान के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं साथ ही साथ सचिन शर्मा के द्वारा नशा उन्मूलन, शिक्षा सुधार, पर्यावरण सुरक्षा एवं शोषण उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष के साथ-साथ संवैधानिक जन जागरण की मुहिम चला रहे है।
कार्यक्रम के आयोजक राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्ता एवं संपूर्ण टीम ने देश भर के आए रक्तदाताओं का बड़े गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बधाई दिया, वहीं पर कमेटी की सदस्या श्रीमती साधना पुष्कर ने आए हुए सभी रक्तदानियों को रोली टीका (चंदन) लगाकर स्वागत किया। रक्तदानियों के उत्साह वर्धन के लिए प्रतापगढ़ अहिना से शिवकुमार शर्मा, सुलतानपुर कादीपुर गोपालपुर से विनोद कुमार शर्मा व बस्ती से अभिनंदन आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सोनभद्र जिले से आए निफा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे ने किया।
देश के बड़े रक्तदाताओं में अमर सिंह, आलोक अग्रवाल, सूरज गुप्ता, मिनहाज सुगरा, कुलदीप पांडे आदि सैकड़ो रक्तदानी मौजूद रहे।








