
शिक्षा के मंदिर शिक्षालय में दान कर शैक्षिक महाक्रांति के पुण्य सहभागी बनें — पीडब्ल्यूएस।
— 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण।
— सितंबर स्पेशल सक्रियता अभियान।
— शिक्षा दान के साथ श्रमदान को महत्व।
परमशक्ति धाम, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र में 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण को पूर्व निर्धारित समयावधि दिसंबर 2024 तक पूरा करके आगामी पावन महापर्व वसंत पंचमी पर उसके भव्य, दिव्य, नव्य उद्घाटन के उपरांत 2 अप्रैल 2025 से शुभ संचालन हेतु पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार ने संगठन व शिक्षालय से जुडे़ एवं सभी राष्ट्रभक्त समाजसेवी हिंदुस्तानी नागरिकों का आह्वान किया है कि वे शिक्षा के मंदिर शिक्षालय निर्माण में दान करके शैक्षिक महाक्रांति के पुण्य सहभागी बनें।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि सितंबर स्पेशल सक्रियता अभियान के uअंतर्गत संगठन व शिक्षालय परिवार से जुड़े सभी साथियों एवं सभी राष्ट्रभक्त समाजसेवी हिन्दुस्तानी नागरिकों का पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार द्वारा आह्वान किया गया है कि वे सितंबर स्पेशल सक्रियता अभियान के अंतर्गत श्रमदान अथवा 1 मिस्त्री व 2 लेबर हेतु अर्थदान करके पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण में जुड़े और पीडब्ल्यूएस शैक्षिक महाक्रांति के पुण्य सहभागी बनें। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि यह अभियान 23 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक चलेगा जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9450505025 जारी किया गया है।





