A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेहरियाणा

आयुष्मान अस्पताल लाडवा में सुमन सैनी का अस्पताल स्टॉफजनों ने किया जोरदार स्वागत

सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने लाडवा के आयुष्मान अस्पताल में किया भाजपा की नीतियों का प्रचार

Screenshot 2024 0925 055446
कुरुक्षेत्र : लाडवा स्थित आयुष्मान अस्पताल में हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी पहुंची।जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अस्पताल स्टॉफ के सदस्यों ने सुमन सैनी के वहां पर पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। वहीं, सुमन सैनी ने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टॉफ सस्दयों के बीच भाजपा की नीतियों का प्रचार करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में हरियाणा का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बार विधानसभा चुनाव के लिए लाडवा हलके की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों में सौंपी गई है। पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएम बनने के बाद 56 दिनों में 126 विकास कार्यों को अंजाम दिया है। जिसके बाद नायब सैनी पूरे प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों की पसंद बन गए हैं। इसलिए लाडवा हलके को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी को प्रचंड मतों से विजयी करना है और प्रदेश में भाजपा के हाथ मजबूत करने हैं। ताकि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बहुमत के साथ बन सके। इसके लिए आयुष्मान अस्पताल के डॉक्टरों और स्टॉफ सदस्यों ने भाजपा की नीतियों का समर्थन किया और अधिक से अधिक वोट देकर लाडवा से सीएम नायब सैनी की प्रचंड मतों से जीत सुनिश्चित करेंगे का विश्वास दिलाया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!