
श्रवण साहू,धमतरी। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ का आज प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। केंद्रीय नेतृत्व की अनुमति से प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से यह विस्तार किया गया, दिल्ली मुख्यालय में छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी विस्तार पर मंथन हो रहा था जिस पर आज केंद्रीय नेतृत्व ने सहमति देते हुए लिस्ट जारी की गयी। छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा , प्रदेश सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया ,प्रदेश सह प्रभारी गेर्री बिरिंग और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू की सहमति से नव नियुक्त पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गयी है।
प्रदेश संगठन सचिव तेजेंद्र तोड़ेकर का कहना है कि इस बड़े संगठन विस्तार से छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी और सभी नव नियुक्त साथी पार्टी को नई ऊंचाइयों पर लेकर जायेंगे। आने वाले समय में पार्टी प्रदेश में गैर जिम्मेदार भाजपा सरकार को कड़ी टक्कर देगी। प्रदेश में साय सरकार अपने 9 माह के कार्यकाल में कानून और स्वास्थ व्यवस्था पर विफल रही है जिसके खिलाफ जल्द ही आम आदमी पार्टी द्वारा बड़ा आंदोलन किया जायेगा। साथ ही प्रदेश में कुछ माह बाद होने वाले नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव में पार्टी सभी पार्टियों को कड़ी टक्कर देगी ।
धमतरी ज़िले में ज़िला अध्यक्ष के रूप में विनोद सचदेव व धमतरी शहर अध्यक्ष के पद पर संजय सिन्हा को नयी ज़िम्मेदारी मिली है उम्मीद है दोनों साथी संगठन को और मज़बूत करेंगे नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष विनोद सचदेव ने कहा कि अब पूरी ताक़त से ज़िले के गाँव गाँव में संगठन का विस्तार करेंगे और पार्टी को और मज़बूत करेंगे। नियुक्ति पर ललित नागरची , पुरन निषाद, भूषण साहू , जनक ध्रुवंशी, पुरोहित बंजारे व अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की।



