?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

एकलव्य विश्वविद्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया गया फार्मासिस्ट दिवस

कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया ने विद्यार्थियों को दिलाया शपथ

IMG 20240925 WA0188

एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह में 25 सितंबर 2024 को फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया, यह आयोजन विश्वविद्यालय की कुलाधिपति की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह आयोजन एकलव्य विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया, श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवं कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के निर्देशन में यह आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।IMG 20240925 WA0187 1 इस अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय की माननीय कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, फार्मेसी विभागाध्यक्ष श्रीमती इमरोजिया कुरैसी के साथ ही विभाग के सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति रही। कुलाधिपति डॉ. मलैया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को स्वस्थ रहने के सूत्र देते हुए सेवा भाव से कार्य करने की शपथ दिलाया। IMG 20240925 WA0197 1इस अवसर पर फार्मेसी संकाय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती इमरोज़िया कुरैसी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हम सभी को उच्च आदर्श स्थापित करना चाहिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।IMG 20240925 WA0192 1

Back to top button
error: Content is protected !!