
“एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण सेना के प्रयास से बना जनांदोलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक लाख से अधिक लोगों को प्रेरित कर पौधारोपण एवं संरक्षण हेतु किया जागरूक।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून 2024 को अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाकर शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान को पर्यावरण सेना ने हथोहाथ लेते हुए जनमानस के सहयोग से एक लाख से अधिक पौधे लगाकर हरित जनांदोलन खड़ा कर दिया।जिसका परिणाम रहा कि बढ़ते वैश्विक तापमान और पर्यावरण संरक्षण के लिए हजारों लोगों ने व्यक्तिगत भूमि पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर और दूसरों को भी पेड़ लगाने और इसे बचाने हेतु प्रेरित कर वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी से जनांदोलन खड़ा कर दिया।एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान को लेकर पर्यावरण सेना प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव, मुहल्लों,स्कूल कॉलेज,सरकारी कार्यालयों,समूह में महिलाओं के साथ,विद्यार्थियों और नरेगा के मजदूरों सहित अन्य सभी लोगों को पेड़ के महत्व को समझाते हुए एक एक पेड़ को न सिर्फ लगाने बल्कि उसकी सुरक्षा हेतु पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर उसकी सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया और आज लोगों ने अभियान के तहत पेड़ लगाकर उसकी देखभाल भी कर रहे हैं।एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान को और अधिक प्रभावी और सफल बनाने हेतु पर्यावरण सेना प्रमुख एवं जिला पर्यावरण समिति प्रतापगढ़ के सदस्य के रूप में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन के समक्ष पेड़ों की गुणवत्ता और उनकी सुरक्षा के मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं और समिति के अध्यक्ष महोदय ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया।इस अभियान की सफलता पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि धरती पर जीवन बचाने के लिए सभी को पेड़ लगाने के साथ ही बड़े पेड़ों को कटने से बचाना होगा।सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण अभियान से जनमानस को जुड़कर इसको अपना समझ कर सफल बनाने का कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान को सभी लोगों से व्यक्तिगत तौर पर जोड़ा गया जिसके परिणाम स्वरूप सभी ने पेड़ लगाए और उसकी सुरक्षा को स्वयं जिमेदारी ली। इस कारण से पेड़ों को लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी संभव हो पा रही है।आगे उन्होंने बताया कि इस अभियान को आगे पर्यावरणीय स्वच्छता के उद्देश्य स्वच्छता ही सेवा है अभियान से जोड़कर जनपद के विभिन्न ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में जल एवं पर्यावरणीय स्वच्छता के जागरूकता कार्यक्रम के साथ वृक्षारोपण कार्य कर जनमानस को प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरणीय स्वच्छता के प्रति सचेत करने का अभियान जारी है।






