
केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र की राज्य सरकार को 1492 करोड़ रूपय का दिया है। केंद्र सरकार बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इसमे सबसे अधिक राशि की सहायता महाराष्ट्र राज्य सरकार को मिला है। इस आर्थिक मदद की घोषणा के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकननाथ शिंदे जी ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है। महाराष्ट्र मे बारिश के समय जुलाई-अगस्त महिने मे हुई लगातार बारिश के कारण खरीफ की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। जिसके बाद राज्य के किसान बंधु फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे थे। जिसके बाद राज्य सरकार केंद्र से इसके लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी । बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित राज्यों की मदद के लिए बुधवार को केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने मदद राशि उपलब्ध कराने का ऐलान किया। मदद प्राप्त करने वाले राज्यों मे महाराष्ट्र को सबसे अधिक सहायता मिली है। प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि इस आर्थिक सहायता से महाराष्ट्र को बाढ़ एवं भूस्खलन जैसी विपदाओं से निपटने मे बहुत मदद मिलेगी।